व्यायाम करने से क्या हानि है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 13:04

Side Effects Of Too Much Exercise: कहीं आप फिट रहने के लिए ज्यादा एक्सरसाइज तो नहीं करते, जानिए साइड इफेक्ट्स-


दिल को हो सकता है खतरा:

अगर आप यह सोचते हैं कि ज्यादा एक्सरसाइज़ करने से आप जल्दी फिट हो जाएंगे तो यह आपकी भूल है, क्योंकि ज्यादा एक्सरसाइज आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाती है जिससे आपके दिल को खतरा हो सकता है। ज्यादा एक्सरसाइज करने की वजह से बॉडी रिलेक्स नहीं हो पाती और हार्ट नॉर्मल रेट से ज्यादा तेज़ी से धड़कता है।

हार्मोन बिगड़ सकते हैं:

अधिक व्यायाम से शरीर में हार्मोनल असंतुलन का खतरा हो सकता है, जिसकी वजह से आप हमेशा थकान महसूस करते हैं। हार्मोन में असंतुलन की वजह से आप मानसिक बीमार भी हो सकते हैं।

हर वक्त थकान रहती है:

आप चाहें कितनी भी ज्यादा नींद ले लें ज्यादा एक्सरसाइज बॉडी में थकान पैदा करती है। ज्यादा वर्कआउट करने से सिर में दर्द, चक्कर आने, भूख न लगने जैसी समस्याएं हो जाती हैं।

डिप्रेशन कर सकता है:

लम्बे समय तक एक्सरसाइज करने से आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचता है। आपका मूड खराब रहता है, जिससे पूरे दिन आपका मिजाज़ खराब रहता है।

नींद कम हो सकती है:

ज्यादा एक्सरसाइज से नींद कम आने की समस्या हो सकती है। वर्कआउट के दौरान बॉडी से एड्रेनालाईन हार्मोन निकलता है जिससे नींद नहीं आने की समस्या पैदा होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info